शेयर मंथन में खोजें

यूपीए (UPA) सरकार के पाँच मंत्रियों ने सौंपे इस्तीफे

यूपीए (UPA) सरकार का चेहरा बदलने की कवायद में अब तक पाँच मंत्री इस्तीफा दे चुकें हैं।
विदेश मंत्री के पद से एस एम कृष्णा (S M Krishna) ने कल ही इस्तीफा सौंप दिया था।
इसके अलगे दिन ही चार और मंत्रियों ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। 28 अक्टूबर 2012 दिन रविवार सुबह 11:30 बजे केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल प्रस्तावित है। जिन मंत्रियों ने अपने इस्तीफे दिये हैं उनमें सूचना एवं प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी (Ambika Soni), सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री मुकुल वासनिक (Mukul Wasnik), पर्यटन मंत्री सुबोध कांत सहाय (Subodh Kant Sahai)  और न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री महादेव सिंह खंडेला (Mahadev Singh Khandela) शामिल हैं। (शेयर मंथन, 27 अक्टूबर 2012)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख