शेयर मंथन में खोजें

अक्टूबर 2012 में कारों की बिक्री 23% बढ़ी : सियाम (SIAM)

घरेलू बाजार में कारों की बिक्री में बढ़ोतरी दर्ज की गयी है।
अक्टूबर 2012 में कारों की बिक्री में 23% की वृद्धि हुई है। 
सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (Society of Indian Automobile Manufacturers) की ओर से जारी किये गये ताजा आँकड़े बताते हैं कि अक्टूबर महीने के दौरान घरेलू बाजार में कारों की बिक्री 23% बढ़ कर 1,72,459 हो गयी है। पिछले साल अक्टूबर में 1,40,105 कारें बिकी थीं।
अक्टूबर 2012 में मोटरसाइकिल की बिक्री भी 7% बढ़ कर 9,36,122 हो गयी है जबकि अक्टूबर 2011 में यह 8,77,270 दर्ज की गयी थी।
दोपहिया वाहनों की कुल बिक्री में भी 12% की बढ़ोतरी हुई है और यह बढ़ कर 12,85,015 हो गयी है। पिछले साल अक्टूबर में 11,44,716 दोपहिया वाहन बेचें गये थे। 
वहीं, पिछले महीनें वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री में भी साल-दर-साल 8% की वृद्धि हुई है। इस दौरान वाहनों की बिक्री बढ़ कर 66,722 हो गयी है, जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में यह 62,013 ही रही थी। (शेयर मंथन, 09 नवंबर 2012)     

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"