शेयर मंथन में खोजें

अक्टूबर में खुदरा महँगाई दर बढ़ कर 9.75%

सरकार ने आज खुदरा मूल्य सूचकांक पर आधारित महँगाई दर के अक्टूबर महीने के आँकड़े पेश किये हैं।

सरकारी आँकड़ों के मुताबिक अक्टूबर 2012 में महँगाई दर 9.75% रही है। सितंबर 2012 में यह दर 9.73% थी। 
साल दर साल आधार पर इस माह सबसे ज्यादा मूल्य वृद्धि चीनी के दामों में देखने को मिली है। इस दौरान चीनी की कीमत में 19.61% का इजाफा हुआ। इसके बाद खाद्य तेल में 17.92% की बढ़ोतरी दर्ज हुई। दाल दलहन की कीमतें 14.89% ऊँची रहीं। 
अक्टूबर 2011 की तुलना में इस वर्ष अक्टूबर में दूध और दुग्ध उत्पादों की कीमत 10.71% बढ़ी है। अंडा, मछली, मांस की कीमत 12.18% और सब्जियाँ 10.74% महँगी रहीं।
कपड़ा-जूता वर्ग के उत्पादों में भी 10.47% महँगाई बढ़ी है। अक्टूबर में ग्रामीण इलाकों में महँगाई दर बढ़ कर 9.98% हो गयी है। वहीं शहरी इलाकों में महँगाई दर क्रमश: पिछले माह के 9.72% के मुकाबले घट कर 9.46% दर्ज हुई है। (शेयर मंथन, 12 नवंबर 2012)

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख