शेयर मंथन में खोजें

आज बाजार मजबूत रहने की उम्मीद

संदीप शेनॉय, पिंक रिसर्च

आज अंतरराष्ट्रीय संकेत ठीक-ठाक दिख रहे हैं। साथ ही कल के कारोबारी सत्र के दूसरे हिस्से में हमारे शेयर बाजार वापस संभले थे। इसलिए आज के बारे में मेरा मानना है कि हमारे बाजारों की ठीक-ठाक शुरुआत होगी। आज बाजार का रुझान ऊपर की ओर रहने की ज्यादा संभावना है और बाद में धीरे-धीरे बाजार की मजबूती बढ़ भी सकती है।


जहाँ तक बैंकिंग क्षेत्र के शेयरों पर दबाव जारी रहने का सवाल है, ब्याज दरों में अब तक कटौती नहीं होने की वजह से बैंकों की ओर से जारी होने वाले कर्जों की मांग पर दबाव दिख रहा है। यही वजह है कि बाजार इनके प्रति आश्वस्त नहीं हो पा रहा है। लेकिन बाजार में नकदी आ जाने के बाद स्थितियों में सुधार आयेगा। लंबी अवधि में बड़े बैंकों का प्रदर्शन बेहतर रहने की उम्मीद की जा सकती है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख