शेयर मंथन में खोजें

पेट्रोल (Petrol) 0.95 रुपये हुआ सस्ता

सरकारी तेल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल (Petrol) का दाम घटाने का ऐलान किया है।
इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने पेट्रोल की कीमतों में 0.95 रुपये प्रति लीटर की कमी की है। पेट्रोल की घटी हुई कीमतें आज रात 12 बजे से लागू हो जायेंगी। इसके साथ ही अब पेट्रोल की प्रति लीटर कीमत दिल्ली में 68.19 रुपये से घट कर 67.24 रुपये हो जायेगी।
इससे पहले 27 अक्टूबर को पेट्रोल की कीमतों में 0.29 रुपये का इजाफा किया गया था। यह बढ़ोतरी पेट्रोल पम्प डीलरों के कमीशन की वजह से हुई थी। (शेयर मंथन, 15 नवंबर 2012)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख