शेयर मंथन में खोजें

आरबीआई (RBI) : सोने की खरीदारी के लिए ऋण पर रोक

भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) ने अधिसूचना जारी कर सभी बैंकों को सोने की खरीदारी के लिए कर्ज न देने को कहा है।

भारतीय रिजर्व बैंक ने सभी बैंकों को निर्देश दिया है कि वे किसी भी रूप में सोने की खरीदारी के लिए कर्ज न दें। प्राइमरी गोल्ड, सोना बुलियन, सोने के आभूषण, सोने के सिक्कों के साथ-साथ सोना ईटीएफ इकाई और सोना म्युचुअल फंड इकाई के रूप में सोने की खरीदारी के लिए कर्ज देने पर रोक लगा दी गयी है। हालाँकि बैंक जौहरियों को उनकी पूँजी जरूरतों के मुताबिक कर्ज दे सकते हैं। 
गौरतलब है कि विश्व भर में भारत सोना का सबसे बड़ा आयातक देश है। 2010 में 958 मैट्रिक टन की तुलना में 2011 में भारत में 969 मैट्रिक टन सोने का आयात रहा है। सोने की खरीदारी को कम करने के लिए यह आरबीआई का पहला कदम नहीं है इससे पहले भी आरबीआई ने मार्च में सोने पर आयात शुल्क 4% बढ़ा दिया था। (शेयर मंथन, 20 नवंबर 2012)

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!