शेयर मंथन में खोजें

एलआईसी (LIC) की निवेश सीमा में बढ़ोतरी

सरकार ने भारत की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन (Life Insurance Corporation) की निवेश सीमा को बढ़ाने का ऐलान किया है।

वित्त मंत्रालय ने एलआईसी निवेश की सीमा को 10% से बढ़ा कर 30% कर दिया है। सरकार ने यह कदम इस वित्त वर्ष के 30,000 करोड़ रुपये के विनिवेश लक्ष्य को हासिल करने के लिए उठाया है।
इस फैसले के बाद से एलआईसी सरकार की विनिवेश प्रक्रिया में शामिल कंपनियों में ज्यादा निवेश कर सकेगी। हालाँकि बीमा नियामक आईआरडीए (IRDA) सरकार के इस फैसले के विरोध में है। आईआरडीए के मुताबिक निजी बीमा कंपनियों के लिए तय नियम एलआईसी पर भी लागू होने चाहिए। इसलिए एलआईसी को किसी भी कंपनी में 10% से ज्यादा निवेश की मंजूरी देना सही नहीं है। (शेयर मंथन, 22 नवंबर 2012)

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख