शेयर मंथन में खोजें

भारत की वित्तीय साख की संभावना स्थिर : मूडीज (Moody's)

अंतरराष्ट्रीय रेटिंग एजेंसी मूडीज (Moody's) ने बचत और निवेश की उच्च दरों के साथ मजबूत आर्थिक वृद्धि की वजह से भारत की वित्तीय साख की संभावनाओं को स्थिर बताया है।
मूडीज ने देश की वित्तीय साख को इस समय बीएए3 श्रेणी में रखा है और आगे भी इसमें स्थिरता बनी रहने की बात कही है। 
मूडीज का कहना है कि भारत की स्थिर रेटिंग इस उम्मीद पर रखी गयी है कि भारत की संरचनात्मक मजबूती - उच्च घरेलू बचत दर और तुलनात्मक रूप से प्रतिस्पर्धी निजी क्षेत्र की वजह से वित्त वर्ष 2014 में विकास दर वर्ष 2013 के 5.4% से बढ़कर 6% अथवा अधिक हो जायेगी। लेकिन मूडीज ने यह भी कहा है कि भारत की रेटिंग पर सामाजिक और भौतिक बुनियादी ढाँचों की कमजोर स्थिति, प्रति व्यक्ति कम आय और उच्च राजकोषीय घाटे तथा ऋण अनुपात का दबाव है। इसके साथ ही जटिल नियामकीय माहौल और बढ़ती महँगाई का भी रेटिंग पर दबाव है। (शेयर मंथन, 27 नवंबर 2012)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख