शेयर मंथन में खोजें

भारतीय शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव

2.43: भारतीय शेयर बाजारों में आज के कारोबार में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। यूरोपीय बाजारों के कमजोर खुलने के बाद शेयर बाजारों में इस समय गिरावट बढ़ गयी है। सेंसेक्स 108 अंकों की गिरावट के साथ 8,631 पर है, जबकि निफ्टी 39 अंक नीचे 2,619 पर है। बीएसई आईटी सूचकांक में करीब 4% की गिरावट है। टीईसीके सूचकांक 3.32% नीचे चल रहा है। धातु सूचकांक में 2.1% की मजबूती है। रियल्टी सूचकांक में 1.56% और बैंकिंग सूचकांक में 1.3% की बढ़त है। टाटा स्टील में 8.1%, जयप्रकाश एसोसिएट्स में 4.7%, एसबीआई में 4.2%,मारुति सुजुकी में 3.12% और डीएलएफ में 3% की बढ़त है। विप्रो में 5.8%, इन्फोसिस में 4.74% और हिंडाल्को इंडस्ट्रीज में 3.8% की गिरावट है। रिलायंस कम्युनिकेशंस, ओएनजीसी, सत्यम कंप्यूटर्स और भारती एयरटेल में 2.5% से अधिक कमजोरी है।

12.39: भारतीय शेयर बाजारों में इस समय हल्की मजबूती है। सेंसेक्स 63 अंकों की बढ़त के साथ 8,802 पर है, जबकि निफ्टी 14 अंक ऊपर 2,672 पर है। बीएसई आईटी सूचकांक में करीब 1% की गिरावट है। धातु सूचकांक में 3.98% की मजबूती है। रियल्टी सूचकांक में 3.6%, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सूचकांक में 2.9% और बैंकिंग सूचकांक में 2.88% की बढ़त है।  टाटा स्टील में 8.3%, जयप्रकाश एसोसिएट्स में 4.5% और डीएलएफ में 4.18% की बढ़त है। एसबीआई में 4%, रिलायंस इन्फ्रा में 3.29% और आईसीआईसीआई बैंक में 3.26% की मजबूती है। इन्फोसिस में 1.8% और विप्रो में 1.65% की गिरावट है।

11.01: हालांकि भारतीय शेयर बाजारों में बुधवार के कारोबार बढ़त के साथ हुई, लेकिन जल्दी ही इनमें गिरावट शुरू हो गयी। इस समय सेंसेक्स 50 अंकों की गिरावट के साथ 8,689 पर है, जबकि निफ्टी 17 अंक नीचे 2,641 पर है। बीएसई आईटी सूचकांक में 2.12% और टीईसीके सूचकांक में 1.8% की गिरावट है। धातु सूचकांक में 3.46% की मजबूती है। टाटा स्टील में करीब 10% की बढ़त है। स्टरलाइट इंडस्ट्रीज में 2.6% और टाटा मोटर्स में 2.1% की बढ़त है। महिंद्रा एंड महिंद्रा में 3.2%, विप्रो में 2.9% और भारती एयरटेल में 2.36% की गिरावट है। इन्फोसिस में 2.3% और हिंडाल्को इंडस्ट्रीज में 1.9% की कमजोरी है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!