शेयर मंथन में खोजें

मालदीव (Maldives) ने जीएमआर (GMR) का ठेका रद्द किया

मालदीव (Maldives) सरकार ने जीएमआर समूह (GMR Group) को दिया गया ठेका रद्द करने का फैसला किया है।
कंपनी को माले (Male) हवाई अड्डे के विकास के लिये दिया गया ठेका रद्द कर दिया है। यह ठेका 50 करोड़ डॉलर का था। 
गौरलब है की इस साल की शुरुआत में कंपनी को यह ठेका दिया गया था। मालदीव सरकार ने कंपनी पर ठेका लेने में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए यह कदम उठाया है। तो वहीं जीएमआर इस फैसले को गैरकानूनी बताते हुए इसके खिलाफ कानूनी कदम उठाने पर विचार कर रहा है। 
कंपनी की यह खबर मंगलवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए कंपनी के शेयर भाव पर इस खबर का असर कल गुरुवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। बीएसई में मंगलवार को कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। 1.69% की बढ़त के साथ यह 18 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 28 नवंबर 2012)

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख