शेयर मंथन में खोजें

मार्गन स्टैनली (Morgan Stanley) ने बढ़ाया विकास दर (GDP) का अनुमान

निवेश बैंक मार्गन स्टैनली (Morgan Stanley) ने कारोबारी साल 2012-13 के लिए भारत की विकास दर (GDP) का अनुमान 5.1% से बढ़ाकर 5.4% कर दिया है।
उसने सितंबर तिमाही के विकास दर के आँकड़ों के देख कर अपने पिछले अनुमान को संशोधित किया है।
उसका कहना है कि सितंबर के दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि उम्मीद से बेहतर रही तथा गिरावट के दौर से गुजर रहे गैर कृषि क्षेत्र में स्थिरता नजर आयी है। लेकिन महँगाई दर, चालू खाते के बढ़ते घाटे और बचत दर में कमी के कारण आर्थिक हालात में सुधार की गति धीमी रहेगी।
मार्गन स्टैनली ने कारोबारी साल 2013-14 में भारत के विकास दर को 6.2% पर रहने के अपने अनुमान को फिलहाल कायम रखा है। (शेयर मंथन, 03 दिसंबर 2012)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख