शेयर मंथन में खोजें

एफडीआई (FDI) पर यूपीए सरकार लोकसभा में जीती

खुदरा क्षेत्र में विदेशी निवेश के मुद्दे पर लोकसभा में बहस के बाद हुए मतदान में यूपीए सरकार को सफलता मिली है।
इस मुद्दे पर सरकार को पक्ष में 253 मत प्राप्त हुए, जबकि इसके विरोध में 218 मत पड़े। इस तरह एफडीआई के विरोध में विपक्ष का प्रस्ताव लोकसभा में गिर गया। लोकसभा में कुल 471 मत डाले गये। कुल 70 सांसद मतदान के दौरान उपस्थित नहीं रहे। 
एफडीआई पर सरकार के फैसले के खिलाफ समाजवादी पार्टी मत विभाजन से पूर्व लोकसभा से वाकआउट कर गयी। समाजवादी पार्टी के संसद में 22 सांसद हैं। इसके साथ ही मायावती की बहुजन समाज पार्टी भी संसद से वाकआउट कर गयी है। संसद में बीएसपी के 21 सांसद है। सरकार को दोनों पार्टियों के वाकआउट करने से बड़ी राहत मिली। (शेयर मंथन, 05 दिसंबर 2012)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख