शेयर मंथन में खोजें

सरकार ने विकास दर (GDP) का अनुमान घट कर किया 5.7-5.9%

केंद्र सरकार ने आज संसद में मध्य अवधि आर्थिक समीक्षा रिपोर्ट को पेश किया।
सरकार ने कारोबारी साल 2012-13 के लिए विकास दर (GDP) का अनुमान 7.6% से घटाकर 5.7-5.9% कर दिया है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि वर्तमान कारोबारी साल की अगली दो तिमाही में विकास दर 6% हासिल करनी होगी, जिससे लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके। कारोबारी साल 2012-13 की दूसरी तिमाही में विकास दर 5.3% रही है, जबकि पहली तिमाही में विकास दर 5.5% रही थी।
महँगाई के बारे में सरकार का कहना है कि जनवरी-मार्च तिमाही से इसमें कमी आनी शुरू होगी। सरकार उम्मीद है कि मार्च 2013 तक महँगाई दर घट 6.8-7% रह जायेगी। राजकोषीय घाटे के संदर्भ में इसमें कहा गया है कि सरकार इसे जीडीपी के 5.3% तक सीमित रखने के लिए प्रयासरत है। हालाँकि सरकार के अनुसार देश की अर्थव्यवस्था के लिए अच्छी खबर यह है कि मंदी का दौर खत्म हो गया है और अर्थव्यवस्था वर्तमान कारोबारी साल की दूसरी छमाही में ज्यादा विकास दर की ओर बढ़ रही है। (शेयर मंथन, 17 दिसंबर 2012) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख