शेयर मंथन में खोजें

जल्द खुलेगा हुडको (HUDCO) के कर मुक्त बांड इश्यू

हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HUDCO) के कर मुक्त बांड इश्यू 9 जनवरी को खुलेंगे।

मौजूदा वित्त वर्ष में आरईसी (REC), पीएफसी (PFC) और आईआईएफसीएल (IIFCL) के बाद यह चौथा कर मुक्त बांड इश्यू है। हुडको के कर मुक्त बांड खुदरा निवेशक 10 और 15 साल की अवधि के लिए 7.84% और 8.01% ब्याज दर पर खरीद सकेंगे। जिसमें प्रत्येक बांड की फेस वैल्यू 1000 रुपये होगी और अधिकतम 5 बांडों के लिए आवेदन किया जा सकेगा।
कंपनी ने इन कर मुक्त बांड इश्यू के जरिये 5000 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है। कंपनी के ये बांड इश्यू 22 जनवरो को बंद हो जायेंगे। 
गौरतलब है कि जी-सेक (G-Sec) जो कि कर मुक्त बांडों पर ब्याज दर निर्धारित करती है, ने पिछले सप्ताह ही इसमें 15 से 20 अंकों का सुधार किया है। वहीं नये बांड इश्यू को कम ब्याज दरों के साथ जारी किया जायेगा। 
बांड पर प्राप्त ब्याज दर को पूरी तरह से आयकर से बाहर रखा गया है। हुडको के बांड इश्यू को एए+ रेटिंग दी गयी है। गौरतलब है कि पिछले साल कंपनी कर मुक्त बांडों के जरिये 4.68 करोड़ रुपये जुटा पाई थी। (शेयर मंथन, 04 जनवरी 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख