शेयर मंथन में खोजें

सेबी (SEBI) : कंपनियों के कामकाज के संचालन में सुधार की कवायद

शेयर बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनियम आयोग (सेबी) ने सूचीबद्ध कंपनियों के कामकाज के संचालन (कॉर्पोरेट गर्वनेंस) संबंधी सुधार के लिए परिचर्चा पत्र जारी किया है।

इसके तरह मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) के अधिक वेतन पर अंकुश, स्वतंत्र निदेशकों की नियुक्ति में बदलाव और छोटे शेयरधारकों को अधिक अधिकार देने पर बल दिया जायेगा। इसके अलावा सेबी ने स्वतंत्र एजेंसियों के माध्यम से सूचीबद्ध कंपनियों के कामकाज के संचालन की रेटिंग कराने का प्रस्ताव दिया है।
सेबी ने इस परिचर्चा पत्र पर सुझाव देने के लिए अंतिम तारीख 31 जनवरी 2013 तय की है। (शेयर मंथन, 05 जनवरी 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख