शेयर मंथन में खोजें

रेल यात्रा करना 21 जनवरी से होगा महँगा

रेल मंत्री पवन कुमार बंसल (Pawan Kumar Bansal) ने यात्री किराये में बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है।
विभिन्न श्रेणी के रेल यात्री किराये में 2 पैसे प्रति किलीमीटर से लेकर 10 पैसे प्रति किलोमीटर तक इजाफा किया गया है।
साधारण द्वितीय श्रेणी उपनगरीय में 2 पैसे प्रति किलोमीटर, साधारण द्वितीय श्रेणी में 3 पैसे, द्वितीय श्रेणी मेल एक्सप्रेस में 4 पैसे प्रति किलोमीटर, जबकि शयनयान श्रेणी में 6 पैसे प्रति किलोमीटर की वृद्धि की गयी है। एसी चेयरकार और एसी तृतीय श्रेणी के किरायों में 10 पैसे प्रति किलोमीटर तथा एसी द्वितीय श्रेणी के किरायों में 6 पैसे प्रति किलोमीटर की और वृद्धि की गयी है। एसी प्रथम श्रेणी के किरायों में 10 पैसे प्रति किलोमीटर का और इजाफा किया गया है। एसी द्वितीय श्रेणी में 15 पैसे प्रति किलोमीटर और एसी प्रथम श्रेणी 30 पैसे प्रति किलोमीटर किराये की बढ़ोतरी रेल बजट के समय हुई थी। रेलवे के बढ़े हुए यात्री किराये 21 जनवरी 2013 से लागू होंगे।    
रेल मंत्री ने कहा कि पिछले 10 वर्षों से रेल यात्री किरायों में इजाफा नहीं किया गया था। उन्होंने रेलवे किरायों में वृद्धि को मजबूरी बताया और इसे सुरक्षा और सफाई के लिहाज से आवश्यक कहा। साथ में यह भी कहा कि आगामी रेलवे बजट में रेल यात्री किरायों में वृद्धि नहीं की जायेगी। (शेयर मंथन, 09 जनवरी 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख