शेयर मंथन में खोजें

दिसंबर 2012 में महँगाई दर घट कर 7.18%

सरकार ने आज दिसंबर महीने के महँगाई दर के आँकड़े पेश किये हैं।

सरकारी आँकड़ों के मुताबिक दिसंबर 2012 में महँगाई दर घट कर 7.18% हो गयी है। नवंबर 2012 में यह दर 7.24% थी। 
दिसंबर महीने में खाने-पीने के चीजों की महँगाई दर 11.60% रही है, जबकि पिछले महीने यह 8.5% रही थी। आवश्यक (प्राइमरी) वस्तुओं की महँगाई दर 9.42% से बढ़ कर 10.61% हो गयी है। हालाँकि, मैन्युफैक्चरिंग उत्पाद की महँगाई दर में गिरावट देखने को मिली है। दिसंबर 2012 में  यह घट कर 5.04% हो गयी है। नवंबर महीने में यह 5.40% रही थी।
दिसंबर में ईंधन समूह की महँगाई दर में भी नरमी देखने को मिली है। दिसंबर 2012 में ईंधन समूह की महँगाई दर घट कर 9.38% पर आ गयी है। वहीं नवंबर में ईंधन समूह की महँगाई दर 10.02% पर रही थी। (शेयर मंथन, 14 जनवरी 2013)

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!