शेयर मंथन में खोजें

सस्ते एलपीजी (LPG) सिलेंडरों की सँख्या बढ़ी, डीजल में वृद्धि का फैसला तेल कंपनियों पर

पेट्रोलियम मंत्री वीरप्पा मोईली (Veerappa Moily) ने आज सस्ते एलपीजी सिलेंडरों की सँख्या बढ़ाने की घोषण की है। 

इस फैसले के बाद अब साल में छह के बजाए नौ सस्ते रसोई गैस सिलेंडर मिल सकेंगे।  
गौरतलब है कि एक सस्ते सिलेंडर की कीमत 410.50 रुपये है, जबकि बाजार भाव पर इसकी कीमत 895.50 रुपये है। सस्ते एलपीजी सिलेंडरों का यह फैसला 1 अप्रैल से लागू होगा।
इसके अलावा, सरकार ने डीजल की कीमतों में वृद्धि का फैसला तेल कंपनियों पर छोड़ दिया गया है। जिसके मुताबिक तेल कंपनियाँ समय-समय पर एक सीमित राशि में डीजल की कीमतों में वृद्धि के लिए स्वतंत्र हैं।
गौरतलब है कि ऐसी खबर थी की सरकार तेल कंपनियों को होने वाले घाटे की वजह से डीजल और एलपीजी की कीमतों में वृद्धि का फैसला कर सकती है। (शेयर मंथन, 17 जनवरी 2013)
  

 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!