शेयर मंथन में खोजें

आईएमएफ (IMF) ने भारत की आर्थिक विकास दर घटायी

अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (International Monetary Fund) ने वित्तीय वर्ष 2012-13 के लिए भारत की आर्थिक विकास दर का अनुमान घटा दिया है।

आईएमएफ ने मौजूदा वित्तीय वर्ष के लिए भारत की विकास दर का अनुमान 4.9% से घटा कर 4.5% कर दिया है।
हालाँकि आईएमएफ ने 2013 में भारत की विकास दर उच्च गति से बढ़ कर  5.9% हो जाने का अनुमान लगाया है। 
आईएमएफ ने वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक (World Economic Outlook) की ताजा रिपोर्ट में ही 2014 में भारत की आर्थिक विकास दर का अनुमान 6.4% लगाया है। (शेयर मंथन, 24 जनवरी 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख