शेयर मंथन में खोजें

आरबीआई (RBI) : ब्याज दरों में की कटौती, बाजार खुश

भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) ने आज बाजार की उम्मीदों को बल दिया है।

आरबीआई ने रेपो दर (Repo Rate) और रिवर्स रेपो दर (Reverse Repo Rate) में 0.25%-0.25% अंक की कटौती की है। रेपो दर 8.00% से घट कर 7.75% पर आ गया है। रेपो दर वह ब्याज दर है जिस पर कोई कारोबारी बैंक आरबीआई से बेहद छोटी अवधि के कर्ज लेता है। इसी तरह रिवर्स रेपो दर को भी 7.00% से घट कर 6.75% पर आ गया है। रिवर्स रेपो वह दर है, जो कारोबारी बैंकों को अपना पैसा आरबीआई के पास बेहद छोटी अवधि के लिए जमा कराने पर मिलता है। आरबीआई ने नकद आरक्षित अनुपात (CRR) में भी 0.25% अंक की कटौती की है। अब सीआरआर 4.25% से घट कर 4% पर आ गयी है।
इस खबर के आने के बाद भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक एक उछाल दिखी। निफ्टी ने 6100 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर लिया और यह 6106 तक चढ़ गया। लेकिन अभी यह 6100 के स्तर के नीचे आ गया है। सुबह 11:03 सेंसेक्स 38 अंकों की बढ़त के साथ 20,141 पर है। निफ्टी 20 अंकों की मजबूती के साथ 6,095 पर है। (शेयर मंथन, 29 जनवरी 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख