शेयर मंथन में खोजें

जनवरी 2013 में महँगाई दर घट कर 6.62%

सरकार ने आज जनवरी महीने के महँगाई दर के आँकड़े पेश किये हैं।

सरकारी आँकड़ों के मुताबिक जनवरी 2013 में महँगाई दर घट कर 6.62% हो गयी है। जो कि पिछले तीन सालों का सबसे कम निचला स्तर है। दिसंबर 2012 में यह दर 7.18% थी। 
जनवरी महीने में खाने-पीने के चीजों की महँगाई दर पिछले महीने के मुकाबले 11.16% से बढ़ कर 11.88% पर पहुँच गयी है। हालाँकि, आवश्यक (प्राइमरी) वस्तुओं की महँगाई दर 10.61% से घट कर 10.31% हो गयी है। वहीं, मैन्युफैक्चरिंग उत्पाद की महँगाई दर में भी गिरावट देखने को मिली है और यह घट कर 4.81% पर आ गयी है। दिसंबर महीने में यह 5.04% रही थी।
दिसंबर में ईंधन समूह की महँगाई दर में भी नरमी देखने को मिली है। जनवरी 2013 में ईंधन समूह की महँगाई दर घट कर 7.06% पर आ गयी है। वहीं दिसंबर में ईंधन समूह की महँगाई दर 9.38% पर रही थी। (शेयर मंथन, 14 फरवरी 2013)

 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!