शेयर मंथन में खोजें

पेट्रोल-डीजल के दामों में इजाफा

तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी की है।

पेट्रोल के दाम में 1.50 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम में 45 पैसे रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गयी है। बढ़े हुए दाम शुक्रवार की आधी रात से लागू हो गये हैं।
गौरतलब है कि तेल मार्केटिंग कंपनियों को हो रहे घाटे की भरपाई के लिए सरकार ने कंपनियों को पिछले माह डीजल की कीमतों मे धीरे-धीरे बढ़ोतरी करने की इजाजत दी थी। जिसके तहत कंपनियों ने 18 जनवरी को डीजल के दाम 45 पैसे प्रति लीटर बढ़ाए थे, जिसके बाद अब एक बार फिर डीजल के दाम बढ़ाए गये हैं। (शेयर मंथन, 16 फरवरी 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख