शेयर मंथन में खोजें

एमटीएफ सूची से हटाये गये शेयरों की खबरों पर एक्सचेंजों ने बताया सच

भारतीय शेयर बाजारों ने मार्जिन ट्रेडिंग फेसिलिटी (एमटीएफ) को लेकर मीडिया में चल रही खबरों को गलत बताया है। इन खबरों में कहा गया था कि कथित रूप से एक नियामकीय सर्कुलर जारी कर 1010 स्टॉक को एमटीएफ सूची से बाहर कर दिया है। यह निर्देश नवंबर 2024 से लागू बताया जा रहा था।

खाते में कम मार्जिन देगा तगड़ा झटका, गणित समझ लें कारोबारी

इंडेक्स डेरिवेटिव अनुबंध में बदलावों पर कोटक सिक्योरिटीज के आशीष नंदा के विचार

इंडेक्स डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट में 6 बदलाव गुरुवार (21 नवंबर) से लागू होंगे। बुधवार (20 नवंबर) से निप्टान दिनों पर इंडेक्स डेरिवेटिव अनुबंधों पर ईएलएम (एक्सट्रीम लॉस मार्जिन) मार्जिन में 2% की वृद्धि लागू होगी। कोटक सिक्योरिटीज में डिजिटल बिजनेस के अध्यक्ष और प्रमुख आशीष नंदा ने इस बदलाव पर अपने विचार व्यक्त किये।

CLSA on India: भारत पर फिर बढ़ा भरोसा, सीएलएसए ने माना- चीन का निवेश बढ़ाना था गलत फैसला

हांगकांग स्थित वैश्विक पूँजी बाजार एवं निवेश कंपनी सीएलएसए ने भारत और चीन में निवेश को लेकर अपने रुख में फिर से बदलाव किया है। कंपनी ने अक्टूबर की शुरुआत में ही भारत से निवेश का कुछ हिस्सा हटाकर चीन के बाजार का आवंटन बढ़ाया था। लेकिन अब कंपनी का मानना है कि उसने गणना करने और अनुमान लगाने में गलती की, जिसे वह सुधार रही है।

अक्टूबर में भारत के वस्तु निर्यात में 17.25% का इजाफा, व्यापार घाटा 27 अरब डॉलर हुआ

भारत का वस्तु निर्यात अक्टूबर में 17.25% की बढ़त के साथ सालाना आधार पर 39.2 अरब डॉलर पर पहुँच गया। यह दो साल में अक्टूबर में हुई सर्वाधिक वृद्धि है। इस अवधि में देश में होना वाला आयात 3.9% बढ़ कर 66.34 अरब डॉलर हो गया। हालाँकि अक्टूबर में देश के व्यापार घाटे में भी इजाफा देखने को मिला और ये 27.14 अरब डॉलर रिकॉर्ड किया गया।

पहली बार विदेशी को सौंपी जायेगी ह्यूंदै मोटर की कमान, स्पेनी मूल के जोस मुनोज होंगे नये सीईओ

दक्षिण कोरियाई प्रमुख ऑटो कंपनी ह्यूंदै मोटर ने पहली बार संस्थान की कमान गैर कोरियाई मूल के जोस मुनोज को सौंपने का फैसला किया है। कंपनी ने शुक्रवार (15 नवंबर) को स्पेनी मूल के 59 वर्षीय जोस मुनोज को कंपनी का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) बनाने की घोषणा की है। कंपनी दक्षिण कोरिया के बाहर वैश्विक स्तर पर कारोबार विस्तार करना चाहती है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख