शेयर मंथन में खोजें

पेट्रोल (Petrol) 2 रुपये हुआ सस्ता

अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में गिरावट के बाद पेट्रोल (Petrol) के दामों में कटौती का ऐलान किया गया है।
पेट्रोल की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की कटौती की गयी है, लेकिन डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
इस कटौती के बाद दिल्ली में पेट्रोल 2 रुपये 40 पैसे सस्ता हो गया है, जिसके बाद दिल्ली में अब पेट्रोल की प्रति लीटर कीमत 70.74 रुपये से घट कर 68.34 रुपये हो गयी है।
पेट्रोल की घटी हुई कीमतें शुक्रवार आधी रात से लागू हो गयी है। 
गौरतलब है कि इससे पहले 1 मार्च को पेट्रोल की कीमतों में 1.40 रुपये का इजाफा किया गया था। (शेयर मंथन, 16 मार्च 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख