शेयर मंथन में खोजें

नहीं रहे डॉ रेड्डीज लैब (Dr Reddy's Lab) के संस्थापक

दवा निर्माता कंपनी डॉ रेड्डीज लेबोरेटरीज (Dr Reddy's Laboratories) के संस्थापक और चेयरमैन डॉ के. अंजी रेड्डी (Dr K. Anji Reddy) का कल 72 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

डॉ अंजी रेड्डी पिछले काफी समय से बीमार थे। हैदराबाद के अपोलो अस्पताल मे कल उन्होंने आखिरी साँसें ली।

डॉ रेड्डी का हमेशा से यही उद्देश्य रहा कि वह अंतरराष्ट्रीय स्तर की दवाईयों को किफायती दामों पर आम आदमी तक उपलब्ध करा सकें।
रिसर्च के प्रति उनके इसी लगाव की वजह से ही डॉ रेड्डीज लेबोरोटरीज दवा रिसर्च के क्षेत्र में देश की पहली फार्मास्युटिकल्स कंपनी बनने का दर्जा हासिल कर पायी। (शेयर मंथन, 16 मार्च 2013)

 

 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख