शेयर मंथन में खोजें

एशियाई बाजारों में रहा मिला-जुला रुख

बुधवार के कारोबार में यूरोप और अमेरिका के शेयर बाजारों में दर्ज मजबूती के बाद गुरुवार को एशियाई शेयर बाजारों में मिला-जुला रुख रहा। जापान के निक्केई सूचकांक में 1% की गिरावट दर्ज की गयी, जबकि हांगकांग के हैंग सेंग सूचकांक में 0.58% की कमजोरी रही।

 ताइवान वेटेड सूचकांक में 1.21% और दक्षिण कोरिया के शेयर बाजार के सूचकांक कॉस्पी में 1.58% की गिरावट दर्ज की गयी। लेकिन चीन का शंघाई कंपोजिट सूचकांक एशियाई बाजारों में आ रही गिरावट से बचने में कामयाब रहा और उसमें 1.84% की तेजी दर्ज हुई। जकार्ता कंपोजिट में 1% की मजबूती रही, जबकि सिंगापुर के स्ट्रेट टाइम्स सूचकांक में 0.2% की मामूली बढ़त दर्ज की गयी।  उधर यूरोपीय बाजारों में गुरुवार के कारोबार की शुरुआत हरे निशान के साथ हुई है। भारतीय समयानुसार दोपहर 3.30 बजे एफटीएसई 100, कैक 40 और डैक्स सूचकांक में 1.3-2.5% की बढ़त है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख