शेयर मंथन में खोजें

एलपीजी (LPG) में भी मिलेगी नकद सब्सिडी

घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) के सिलेंडर पर मिलने वाले सब्सिडी को ग्राहक के खाते में भेजा जायेगा। 
यह निर्णय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता वाली समिति ने लिया है। अभी एलपीजी में नकद सब्सिडी योजना को केवल 20 जिलों में 15 मई 2013 से लागू किया जायेगा। देश में 14 करोड़ एलपीजी के ग्राहक हैं। इस योजना के लागू होने पर ग्राहकों को डीलरों से एलपीजी सिलेंडर बाजार मूल्य पर खरीदना पड़ेगा और सब्सिडी की राशि ग्राहक के बैंक खाते में सीधे सरकार की ओर से डाल दी जायेगी। वर्तमान समय में ग्राहकों को एक कारोबारी साल में 9 सिलेंडर सब्सिडी वाले मिलते हैं। 
नकद सब्सिडी योजना 1 जनवरी 2013 से देश के 43 जिलों में लागू है और अब इसे बढ़ा कर 78 जिलों तक किया जायेगा। इस योजना के तहत सरकार ने 26 योजनाओं की नकद सब्सिडी की राशि सीधे बैंक खाते में जमा की। (शेयर मंथन, 06 अप्रैल 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख