शेयर मंथन में खोजें

मार्च 2013 में खुदरा महँगाई दर घट कर 10.39%

सरकार ने आज खुदरा मूल्य सूचकांक पर आधारित महँगाई दर के मार्च महीने के आँकड़े पेश किये हैं।

सरकारी आँकड़ों के मुताबिक मार्च 2013 में महँगाई दर घट कर 10.39% रही है। फरवरी 2013 में यह दर 10.91% थी।
माह-दर-माह आधार पर शहरी क्षेत्रों में खुदरा महँगाई दर 10.84% से घट कर 10.38% हो गयी है। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में भी खुदरा महँगाई दर 11.01% से घट कर 10.33% हो गयी है।
सब्जियों और दालों की कीमतों में गिरावट आयी है। इस दौरान सब्जियों के दाम घट कर 12.16% और दाल की कीमतें घट कर 11.38% रही हैं। 
बीते महीने में 15.72% की तुलना में इस बार अंड़ों, माँस और मछली के दाम भी  घट कर 14.36% रहे हैं। 
मार्च 2013 में खाद्य कीमतें घट कर 12.42% हो गयी है, जबकि फरवरी 2013 में यह 13.73% दर्ज हुई थी। (शेयर मंथन, 12 मार्च 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!