शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी के लिए 2850-2875 पर बाधा

नितेश चांद, तकनीकी विश्लेषक, साइक्स एंड रे इक्विटीज

आज भारतीय शेयर बाजारों का रुख सकारात्मक रहने की संभावनाएँ अधिक हैं। टाटा स्टील की अगुवाई में धातु क्षेत्र का प्रदर्शन बेहतर हो सकता है। निफ्टी के लिए नीचे 2,650 के स्तर पर समर्थन दिख रहा है, जबकि ऊपर की ओर 2,850-2,875 के स्तर पर इसके लिए बाधा है।


कल भारतीय शेयर बाजारों में आयी मजबूती को एक तकनीकी सुधार वाली वापसी (करेक्टिव पुल-बैक) माना जा सकता है। ऐसा नहीं है कि बाजार में फिर से मजबूती आ गयी है। बाजार की बुनियादी बातों में बदलाव नहीं है। कल यूरोप में विभिन्न केंद्रीय बैंकों ने ब्याज दरों में कटौती की, लेकिन इसका कोई खास सकारात्मक असर वहाँ के बाजारों पर नहीं पड़ा। जो भी कदम सरकारों या बैंकों की ओर से उठाये जाते हैं, उनमें से कमोबेश सभी बाजार की धारणाओं में पहले से ही शामिल होते हैं। ऐसी स्थिति में उनका कोई खास असर नहीं दिखायी पड़ता।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख