शेयर मंथन में खोजें

रेल मंत्री पवन बंसल (Pawan Bansal) की छुट्टी

आखिरकार रेल मंत्री पवन कुमार बंसल (Pawan Kumar Bansal) का जाना तय हो गया है और उनसे प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने इस्तीफा माँग लिया है। 
खबरों के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी और प्रधानमंत्री की मुलाकात के बाद पवन कुमार बंसल की केंद्रीय मंत्रिमंडल से छुट्टी करने का निर्णय लिया गया। 
गौरतलब है कि पवन कुमार बंसल के भांजे विजय सिंगला को सीबीआई ने रेलवे में प्रमोशन कराने के नाम पर 90 लाख रुपये घूस लेते हुआ गिरफ्तार किया था। इसके बाद से ही पवन कुमार बंसल पर इस्तीफे का दबाव बढ़ गया था। (शेयर मंथन, 10 मई 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख