शेयर मंथन में खोजें

अप्रैल 2013 में खुदरा महँगाई दर घट कर 9.39%

सरकार ने आज खुदरा मूल्य सूचकांक पर आधारित महँगाई दर के अप्रैल महीने के आँकड़े पेश किये हैं।

सरकारी आँकड़ों के मुताबिक अप्रैल 2013 में महँगाई दर घट कर 9.39% रही है। मार्च 2013 में यह दर 10.39% थी। इस तरह महँगाई दर में लगातार दूसरे महीने गिरावट दर्ज की गयी है।

माह-दर-माह आधार पर शहरी क्षेत्रों में खुदरा महँगाई दर 10.38% से घट कर 9.73% रही है। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में भी खुदरा महँगाई दर 10.33% से घट कर 9.16% रही है।

अप्रैल 2013 में खाद्य कीमतें घट कर 10.61% हो गयी है, जबकि मार्च 2013 में यह 12.42% दर्ज हुई थी। 
सब्जियों और दालों की कीमतों में गिरावट आयी है। इस दौरान सब्जियों के दाम पिछले महीने की तुलना में 12.16% से घट कर 5.43% और दाल की कीमतें घट कर 10.91% रही हैं। 
बीते महीने में 14.36% की तुलना में इस बार अंड़ों, माँस और मछली के दाम भी घट कर 13.60% रहे हैं। (शेयर मंथन, 13 मई 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!