शेयर मंथन में खोजें

सेंसेक्स 9,000 के नीचे फिसला

2.24: भारतीय शेयर बाजारों में गिरावट बढ़ गयी है और सेंसेक्स 9,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे फिसल गया है। इस समय यह 256 अंक नीचे 8,974 पर है, जबकि निफ्टी 74 अंकों की गिरावट के साथ 2,714 पर है। बीएसई स्मॉलकैप लगभग सपाट है। सीएनएक्स मिडकैप में 1% से अधिक कमजोरी है। बीएसई ऑटो सूचकांक को छोड़ कर बाकी सभी सूचकांकों में गिरावट है। आईटी सूचकांक में 4% से अधिक गिरावट है। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, तेल-गैस, धातु और टीईसीके सूचकांकों  में 3% से अधिक कमजोरी है। 

12.11: इस समय भारतीय शेयर बाजारों में गिरावट बढ़ गयी है। सेंसेक्स 204 अंक नीचे 9,026 पर है, जबकि निफ्टी 52 अंकों की गिरावट के साथ 2,736 पर है। सीएनएक्स मिडकैप में 1% से अधिक कमजोरी है। बीएसई स्मॉलकैप लगभग सपाट है। बीएसई ऑटो सूचकांक को छोड़ कर बाकी सभी सूचकांक लाल निशान में चल रहे हैं। आईटी सूचकांक में 4% से अधिक गिरावट है। टीईसीके सूचकांक में 3% कमजोरी है। जयप्रकाश एसोसिएट्स में 5.14%, इन्फोसिस में 4.76% और हिंडाल्को इंडस्ट्रीज में करीब 4% की कमजोरी है। टीसीएस में 3.88%, सत्यम कंप्यूटर्स में 3.7% और विप्रो में 2.9% की गिरावट है। टाटा मोटर्स में करीब 3% और रिलायंस कम्युनिकेशंस में 1.8% की बढ़त है। 

11.00: सेंसेक्स ने कमजोरी के साथ सप्ताह के आखिरी दिन के कारोबार की शुरुआत की और जल्दी ही इसमें उतार-चढ़ाव का सिलसिला शुरू हो गया। इस समय यह 34 अंक ऊपर 9,264 पर है। निफ्टी 6 अंकों की बढ़त के साथ 2,794 पर है। सीएनएक्स मिडकैप में 0.8% की बढ़त है। बीएसई स्मॉलकैप में 1.5% की मजबूती है। बीएसई में आईटी, टीईसीके और एफएमसीजी सूचकांक लाल निशान में हैं। बैंकिंग और रियल्टी सूचकांकों में 2.5% से अधिक बढ़त है। आईसीआईसीआई बैंक में 5.3%, टाटा मोटर्स में 4.44% और रिलायंस कम्युनिकेशंस में 4.2% की मजबूती है। टाटा पावर, ग्रासिम इंडस्ट्रीज और महिंद्रा एंड महिंद्रा में 2.5% से अधिक बढ़त है। आईटी क्षेत्र की दिग्गज कंपनियों इन्फोसिस, टीसीएस और सत्यम कंप्यूटर्स के शेयरों में 2.5-3.3% की गिरावट है।

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!