शेयर मंथन में खोजें

अप्रैल 2013 में महँगाई दर घट कर 4.89%

सरकार ने आज अप्रैल महीने के महँगाई दर के आँकड़े पेश किये हैं।

सरकारी आँकड़ों के मुताबिक अप्रैल 2013 में महँगाई दर घट कर 4.89% हो गयी है, जबकि मार्च 2013 में यह दर 5.96% रही थी।
साल 2009 के बाद अप्रैल 2013 में महँगाई दर सबसे निचले स्तर पर रही है।
अप्रैल महीने में खाने-पीने के चीजों की महँगाई दर पिछले महीने के मुकाबले 8.73% से घट कर 6.08% पर आ गयी है।
वहीं, मैन्युफैक्चरिंग उत्पाद की महँगाई दर में भी गिरावट देखने को मिली है और यह मार्च 2013 के 4.07% के मुकाबले घट कर 3.41% पर आ गयी है। 
अप्रैल 2013 में ईंधन समूह की महँगाई दर में भी गिरावट आयी है। मार्च 2013 में ईंधन समूह की महँगाई दर 10.18% दर्ज हुई थी, जो कि अप्रैल 2013 महीने में घट कर 8.84% रही है। (शेयर मंथन, 14 मई 2013)
 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!