शेयर मंथन में खोजें

अरबिंदो फार्मा की दवाओं को अस्थायी स्वीकृति

अरबिंदो फार्मा को अपनी दो जेनेरिक दवाओं के लिए अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (यूएस एफडीए) की ओर से अस्थायी स्वीकृति मिल गयी है। इसके साथ ही अब अरबिंदो फार्मा की कुल 85 दवाओं को अमेरिकी एफडीए की स्वीकृति हासिल हो चुकी है। इनमें से 61 दवाओं को अंतिम स्वीकृति और 24 दवाओं को अस्थायी स्वीकृति मिली है। अरबिंदो फार्मा का शेयर भाव आज बीएसई में 113.95 रुपये का ऊपरी स्तर छूने के बाद 11.20 बजे 3.7% की बढ़त के साथ 112.50 रुपये पर था।

अरबिंदो फार्मा की जिन दो दवाओं को अस्थायी स्वीकृति मिली है, उनमें पेरिंडोप्रिल एर्बुमिन का इस्तेमाल हाइपरटेंशन के इलाज के लिए किया जाता है, जबकि एस्किटेलोप्रॉम का प्रयोग डिप्रेसिव डिसऑर्डर के निदान के लिए किया जाता है। इस बीच अरबिंदो फार्मा के लिए नकारात्मक खबर भी है। अमेरिका की दिग्गज दवा कंपनी एलाई लिली ने अरबिंदो के खिलाफ सिम्बाल्टा नाम की दवा के लिए पेटेंट तोड़ने का आरोप लगाते हुए अमेरिकी न्यायालय में याचिका दायर की है।  

 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख