शेयर मंथन में खोजें

सरकारी तेल कंपनियों के शेयरों में गिरावट का रुख

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में संभावित कटौती की खबरों के बीच शेयर बाजारों में सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों के शेयरों में गिरावट का रुख देखा जा रहा है। बीएसई में दोपहर 1.35 बजे हिंदुस्तान पेट्रोलियम में 6.1%, भारत पेट्रोलियम में 4.1% और इंडियन ऑयल में 4.9% की कमजोरी देखी गयी। इस साल जुलाई महीने के मध्य में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 147 डॉलर प्रति बैरल के उच्चतम स्तर तक पहुंच गयी थी।

लेकिन उसके बाद से उसमें गिरावट का सिलसिला शुरू हो गया और इस समय यह 43-44 डॉलर प्रति बैरल के स्तर तक आ गयी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में आ रही लगातार कमी की वजह से सरकार पर काफी समय से पेट्रोल और डीजल की कीमत में कमी करने का दबाव बन रहा था। याद रहे कि इस साल के मध्य में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के मद्देनजर सरकार ने जून में पेट्रोल की कीमत में 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी थी।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख