शेयर मंथन में खोजें

लंबी अवधि में अच्छे नतीजे दे सकता है होटल क्षेत्र: सेंट्रम

सेंट्रम ब्रोकिंग फर्म ने कहा है कि हालांकि मध्यम अवधि के निवेश के लिहाज से होटल क्षेत्र चुनौतियों भरा है, लेकिन लंबी अवधि में यह अच्छे नतीजे दे सकता है। 

सेंट्रम ब्रोकिंग फर्म की रिपोर्ट में कहा गया है कि मुंबई में 26 नवंबर को हुए आतंकी हमले का असर पर्यटन उद्योग पर निश्चित तौर पर पड़ेगा। हालांकि पहले कैलेंडर साल 2008 में पर्यटकों की संख्या में  9.8% की दर से वृद्धि का अनुमान लगाया गया था, लेकिन अब इसे घटा कर 4.8% कर दिया गया है। ब्रोकिंग फर्म का मानना है कि पर्यटकों की संख्या में संभावित कमी की वजह से भारत के तीन प्रमुख होटल समूहों (इंडियन होटल्स, ईस्टर्न इंडिया होटल्स और होटल लीला) की आमदनी पर नकारात्मक असर पड़ेगा। फर्म ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि कारोबारी साल 2008-09 में इंडियन होटल की आमदनी 10.7% घट कर 2606.9 करोड़ रुपये रह जाने की संभावना है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख