शेयर मंथन में खोजें

पेट्रोल-डीजल के दामों में इजाफा, घरेलू गैस सस्ती

तेल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की है।

तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में 75 पैसे प्रति लीटर, जबकि डीजल के दाम में 50 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया गया है। इस बढ़ोतरी के बाद से दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 63.09 रुपये प्रति लीटर से बढ़ कर 63.99 रुपये प्रति लीटर हो गयी है। वहीं, डीजल की कीमत भी 49.69 रुपये प्रति लीटर से बढ़ कर 50.25 रुपये प्रति लीटर हो गयी है।

बढ़े हुए दाम शुक्रवार मध्यरात्रि से लागू हो गये हैं। इस बढ़ी हुई कीमत में वैट शामिल नहीं है।

हालाँकि, तेल कंपनियों ने एलपीजी गैस सिलेंडर में 45 रुपये की कटौती की है, जिसके बाद से अब दिल्ली में बिना सब्सिडी के एलपीजी (LPG) गैस सिलेंडर की कीमत 847 रुपये से घट कर 802 करोड़ रुपये हो गयी है।
गौरतलब है कि अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये में कमजोरी बढ़ने से तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने का फैसला किया है। (शेयर मंथन 01 जून 2013)
 

 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख