शेयर मंथन में खोजें

मानसून (Monsoon) ने केरल में दी दस्तक

आखिरकार मानसून ने केरल के दक्षिणी तट पर दस्तक दे दी है। 

दक्षिण पश्चिम मानसून शनिवार को समय पर केरल पहुँच गया। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून का प्रवाह मजबूत बना हुआ है। केरल और दक्षिण कर्नाटक के कुछ हिस्सों में अगले दो से तीन दिनों तक बारिश जारी रहने की संभावना है। 

मानसून के अगले 48 घंटों के दौरान मध्य अरब सागर और कर्नाटक, तमिलनाडु के शेष हिस्से, दक्षिणी आंध्र प्रदेश के कुछ इलाकों और बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों की ओर बढ़ने की अनुकूल स्थितियां बनी हुई हैं।
गौरतलब है कि मानसून के केरल में आने के बाद यह तेजी से उत्तर की ओर चढ़ता है और लगभग 15 जून तक पूरा देश इसके दायरे में आ जाता है। मानसून का समय पर केरल पहुँचना भारतीय कृषि के लिए भी एक अच्छा संकेत है। (शेयर मंथन, 03 जून 2013)

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!