शेयर मंथन में खोजें

टी एस हरिहर (T S Harihar) जुड़े एमसीएक्स-एसएक्स से

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज (ICICI Securities) के डेरिवेटिव हेड (ग्लोबल प्रोप्राइटरी एंड फ्लोज) टी एस हरिहर (T S Harihar) अब स्टॉक एक्सचेंज एमसीएक्स-एसएक्स से जुड़ने जा रहे हैं।

यहाँ वे ग्लोबल हेड - एफआईआई सेल्स की जिम्मेदारी निभायेंगे। मंगलवार 4 जून को आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज में उनका अंतिम कार्यदिवस था, जहाँ वे पिछले पाँच वर्षों से कार्यरत थे। 

हरिहर कार्वी स्टॉक ब्रोकिंग में आठ साल से ज्यादा काम करने के बाद मई 2008 में उसे छोड़ कर आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज से जुड़े थे। कार्वी में उनकी अंतिम जिम्मेदारी डेरिवेटिव प्रमुख की थी। आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज में उन्होंने पहले सीनियर वीपी, फिर को-हेड, इंस्टीट्यूशनल डेरिवेटिव और फिर डेरिवेटिव हेड (ग्लोबल प्रोप्राइटरी एंड फ्लोज ) के तौर पर काम किया। (शेयर मंथन, 05 जून 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख