शेयर मंथन में खोजें

अप्रैल 2013 में आईआईपी (IIP) 2% घटी

अप्रैल 2013 में भारत का औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी यानी इंडेक्स ऑफ इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन) बढ़ने की दर 2% रही है।

मार्च 2013 में आईआईपी बढ़ने की दर 2.5% थी। वहीं पिछले साल अप्रैल महीने के दौरान आईआईपी बढ़ने की दर 2.7% थी। 

साल-दल-साल आधार पर इस बार खनन क्षेत्र का उत्पादन -2.8% के मुकाबले -3.0% रहा है। अप्रैल 2013 में कैपिटल गुड्स का उत्पादन बढ़ कर 1% रहा है, जबकि पिछली वर्ष की इसी अवधि में यह -21.5% रहा था। 
हालाँकि, पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में मैन्युफैक्चरिंग उत्पादन बढ़ने की दर 2.8% रही है, जबकि बीते वर्ष यह -1.8% रही थी। इस दौरान बिजली उत्पादन की दर बढ़ कर 0.7% रही है। इस बार कंज्यूमर ड्यूरेबल्स का उत्पादन 3.7% से घट कर 2.8% पर आ गया है। (शेयर मंथन, 12 जून 2013)

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख