शेयर मंथन में खोजें

सुधार के और कदम जल्दी ही : चिदंबरम (Chidambaram)

वित्त मंत्री पी चिदंबरम (P Chidambaram) ने देश की आर्थिक सुधार की दिशा में और कदम उठाने के संकेत दिये हैं। चिदंबरम शुक्रवार को कहा सरकार को आवश्यकता है कि आर्थिक विकास और स्थायित्व के लिए लंबी अवधि के उपाय करे, क्योंकि आर्थिक समस्याओं के निदान के लिए कोई त्वरित समाधान नहीं है।
चिंदबरम ने कहा अगस्त के पश्चात जो कदम सरकार ने उठाये थे, वो महँगाई दर और सरकारी घाटे को नीचे लाने में सफल रहे हैं। जून के अंत और जुलाई तक निवेश और विकास को बल प्रदान करने के लिए सरकार की ओर से और सुधार के उपाये किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि 'जिन अस्थायी समस्याओं का सामना हम कर रहे हैं। उसका कोई तुरंत निदान नहीं है। इसे केवल निरंतर लंबी अवधि के सुधार के उपायों से हल किया जा सकता है।' (शेयर मंथन, 14 जून 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख