शेयर मंथन में खोजें

आरबीआई (RBI) : ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं, बाजार में दबाव बढ़ा

भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) ने आज नीतिगत ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है।
आरबीआई ने रेपो दर (Repo Rate) को 7.25% पर बरकरार है। रेपो दर वह ब्याज दर है जिस पर कोई कारोबारी बैंक आरबीआई से बेहद छोटी अवधि के कर्ज लेता है। इसी तरह रिवर्स रेपो दर (Reverse Repo Rate) भी 6.25% पर कायम है। रिवर्स रेपो वह दर है, जो कारोबारी बैंकों को अपना पैसा आरबीआई के पास बेहद छोटी अवधि के लिए जमा कराने पर मिलता है। आरबीआई ने नकद आरक्षित अनुपात (CRR) में भी कोई बदलाव नहीं किया है। सीआरआर 4% पर कायम है। आरबीआई का कहना है कि रुपये में कमजोरी और खाने-पीने के चीजों की महँगाई दर अभी चिंता का विषय है। अगली मौद्रिक नीति का ऐलान 30 जुलाई 2013 को होगा।
इस खबर के आने के बाद भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में दबाव बढ़ गया है। सुबह 11:05 सेंसेक्स 90 अंकों की गिरावट के साथ 19,087 पर है। निफ्टी 32 अंकों की कमजोरी के साथ 5,778 पर है। (शेयर मंथन, 17 जून 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख