शेयर मंथन में खोजें

ट्राई (TRAI) ने रोमिंग दरें घटायी

दूरसंचार नियामक ट्राई (TRAI) ने देशभर में रोमिंग (Roaming) दरों में कटौती की है।

कॉल दरों के साथ-साथ एसएमएस दरों को भी घटाया गया है। ट्राई ने देशभर में आउटगोइंग कॉल पर राष्ट्रीय रोमिंग दरें 1 रुपये 40 पैसे से घटाकर 1 रुपये प्रति मिनट कर दी है, जबकि इनकमिंग कॉल पर रोमिंग दरें 1 रुपये 75 पैसे से घटा कर 75 पैसे प्रति मिनट कर दी गयी हैं। 

देशभर में इनकमिंग रोमिंग पर एसएमएस की दरें 1 रुपये प्रति एसएमएस कर दी गयी है, जबकि आउटगोइंग रोमिंग पर इसे 1 रुपेये 50 पैसे प्रति एसएमएस कर दिया गया है। यह नयी दरें 1 जुलाई 2013 से लागू होंगी।
गौरतलब है कि ट्राई ने देशभर में रोमिंग सर्विस के लिए स्पेशल टैरिफ वाउचर्स (STV) को मंजूरी दे दी है। (शेयर मंथन, 18 जून 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख