शेयर मंथन में खोजें

सीसीईए (CCEA) : खुले बाजार में गेहूँ बेचने के प्रस्ताव को मंजूरी

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (CCEA) ने खाद्य मंत्रालय के प्रस्ताव को आज मंजूरी दे दी है।

सीसीईए ने एफसीआई (FCI) के गोदामों से 1.05 करोड़ टन अनाज को खुले बाजार में बेचने के प्रस्ताव को हरी झंडी दिखा दी है। यह फैसला खुदरा कीमतों को नियंत्रित करने के लिए किया गया है। इस मंजरी के बाद 1 करोड़ टन गेहूँ और 5 लाख टन चावल को खुले बाजार बिक्री योजना (OMSS) के तहत बेचा जायेगा।

एक करोड़ टन में से 85 लाख टन गेहूँ पंजाब और हरियाणा को बेचा जायेगा। लगभग 4 लाख टन गेहूँ खुदरा उपभोक्ताओं के लिए राज्यों को आबंटित किया जायेगा और इसी कीमत पर 1 लाख टन अनाज सहकारी दुकानों को आबंटित किया जायेगा। वहीं, समिति ने खुदरा ग्राहकों में वितरण के लिए 1875 रुपये प्रति क्विंटल की कीमत पर 5,00,000 टन चावल राज्यों को आबंटित किये जाने को भी मंजूरी दे दी है। (शेयर मंथन, 21 जून 2013)


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख