शेयर मंथन में खोजें

आरबीआई ने रेपो और रिवर्स रेपो दरें घटाई

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शनिवार को रेपो और रिवर्स रेपो दर में 1-1% की कमी करने की घोषणा की। रेपो दर 7.5% से घटकर 6.5% और रिवर्स रेपो दर 6% से घटकर 5% हो गयी है। लेकिन एसएलआर और सीआरआर में कोई बदलाव नहीं किया गया है।    


रेपो और रिवर्स दरों में कमी की घोषणा करते हुए आरबीआई के गवर्नर डॉ.डी.सुब्बाराव ने बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक ने लघु औद्योगिक इकाइयों की मदद के लिए भारतीय राष्ट्रीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) के पास 7,000 करोड़ रुपये की पुनर्वित सुविधा और राष्ट्रीय हाउसिंग बैंक (एनएचबी) को 4,000 करोड़ रुपये की पुनर्वित सुविधा प्रदान करने की भी मंजूरी दे दी है।
रेपो दर वह दर होती है जिस पर बैंक अपनी अल्पकालिक जरुरतों के लिए रिजर्व बैंक से धन लेते हैं और जब बैंक अपनी अतिरिक्त राशि को कुछ समय के लिए रिजर्व बैंक के पास रखते हैं तो उन्हें रिवर्स रेपो दर पर ब्याज मिलता है। इस प्रकार अब बैंकों को रिजर्व बैंक से सस्ती दर पर राशि उपलब्ध होगी।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख