शेयर मंथन में खोजें

घरेलू अर्थव्यवस्था की स्थिरता को खतरा : आरबीआई (RBI)

भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) ने वित्तीय स्थिरता रिपोर्ट (FSR) जून 2013 को जारी कर दिया है।
रिपोर्ट के अनुसार, चालू खाता घाटा (Current Account Deficit) का बढ़ना देश की अर्थव्यवस्था की स्थिरता के लिए खतरे की घंटी है। बीते 6 महीनों में अर्थव्यवस्था को लेकर जोखिम बढ़ा है। हालाँकि महँगाई दर में हाल की गिरावट और वित्तीय हालात सुधरने से कुछ राहत जरुर मिला है। 
रिपोर्ट के अनुसार ही कारोबारी साल 2014 में घरेलू बचत विकास दर (GDP) के 5.7% रहने की उम्मीद है। आरबीआई का कहना है कि वैश्विक स्तर पर भी विकास की गति सुस्त है और कई स्तरों पर इसमें सुधार हो रहा है। अमेरिकी में फेडरल रिजर्व द्वारा बांड खरीद कार्यक्रम को लेकर भारतीय बाजारों में असमंजस की स्थिति है। (शेयर मंथन, 27 जून 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख