शेयर मंथन में खोजें

घरेलू उत्पादन घटने से गैस कीमतों में इजाफा : पी चिदंबरम (P Chidambaram)

वित्त मंत्री पी चिदंबरम (P Chidambaram) ने आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति (CCEA) के प्राकृतिक गैस की कीमतें दोगुने करने के  फैसले के बाद आज कहा कि घरेलू उत्पादन कम रहने और कठिन आर्थिक स्थिति के चलते सरकार को यह कदम उठाना पड़ा।
घरेलू गैस उत्पादन घटने और माँग बढ़ने की वजह से आयात खर्च का बोझ बढ़ रहा है, जो कि देश की अर्थव्यवस्था के लिए ठीक नहीं है। 
वित्त मंत्री का कहना है कि घरेलू गैस उत्पादन बढ़ाने के क्षेत्र में निवेश आकर्षित करने के लिए देश में सकारात्मक वातावरण बनाने की जरूरत है। सरकार के इस कदम से घरेलू गैस उत्पादन के क्षेत्र में निवेश बढ़ेगा। 
वित्त मंत्री ने गैस कीमतों में बढ़ोतरी से ऊर्जा और खाद मंत्रालय की उत्पादन लागत को लेकर चिंताओं के बारे में कहा कि उन पर पड़े वाले अतिरिक्त बोझ पर सरकार बाद में कदम उठायेगी। (शेयर मंथन, 28 जून 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख