शेयर मंथन में खोजें

अमेरिकी बाजारों में तेजी, आज एशिया भी उछला

शुक्रवार को बेहद कमजोर शुरुआत करने के बाद अमेरिकी शेयर बाजारों ने काफी तेज वापसी की और आखिरकार डॉव जोंस में 3% की मजबूती रही। आज सुबह एशियाई बाजारों में भी जबरदस्त तेजी का रुख है।


अमेरिकी श्रम विभाग ने शुक्रवार को अपनी ताजा रिपोर्ट में बताया कि नवंबर में नौकरियाँ गंवाने वालों की संख्या करीब 5.33 लाख रही। बाजार अनुमानों की तुलना में यह संख्या काफी ज्यादा होने के चलते बाजार में काफी तेज बिकवाली उभरी और एक समय डॉव जोंस ढाई सौ अंक से ज्यादा की कमजोरी दिखा रहा था। लेकिन इसके बाद बाजार में यह उम्मीद भी जगी कि इतने कमजोर आँकड़ों के चलते सरकार की ओर से ज्यादा बड़े कदम उठाये जा सकते हैं। इसी वजह से अंत में डॉव जोंस में 259 अंक की उछाल दिखी। हालांकि बीते हफ्ते के दौरान डॉव जोंस में करीब 2.2% की गिरावट दर्ज की गयी।
इस बीच कच्चा तेल करीब 4 साल के निचले स्तरों पर आ गया है। शुक्रवार को नाइमेक्स में इसका भाव 2.86 डॉलर गिर कर 40.81 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।
आज सुबह एशियाई बाजारों में काफी अच्छी तेजी है। हैंग सेंग तो करीब 7% उछला है। निक्केई, ताइवान वेटेड और कॉस्पी में 4-5.5%, की मजबूती है। शंघाई कंपोजिट में 2.5% से ज्यादा बढ़त है। सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में निफ्टी वायदा शुक्रवार को एनएसई में निफ्टी के बंद स्तर से करीब 125 अंक ऊपर 2840 के आसपास चल रहा है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"