शेयर मंथन में खोजें

मनमोहन (Manmohan) ने भरी मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में जान

रुपये के कमजोर होने के बीच अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) ने कदम उठाये हैं। 
मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में मैन्युफैक्चरिंग पर बनी उच्चस्तरीय समिति की आज बैठक हुई। इसमें स्टील उत्पादन की क्षमता बढ़ा कर 30 करोड़ टन करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा सरकार टेक्सटाइल निर्यात को 30% से बढ़ाने पर बल देगी।
इसके अलावा विमान प्रोजेक्ट को भी आगे बढ़ाने को मंजूरी दी गयी है। सरकार इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड गाड़ियों के लिए पायलट प्रोजेक्ट तैयार करेगी। कंपोजिट्स का उत्पादन बढ़ाने के लिए योजना तैयार की जायेगी। (शेयर मंथन, 09 जुलाई 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख