शेयर मंथन में खोजें

जून 2013 में खुदरा महँगाई दर बढ़ कर 9.87%

सरकार ने खुदरा मूल्य सूचकांक पर आधारित महँगाई दर के जून महीने के आँकड़े पेश किये हैं। 

सरकारी आँकड़ों के मुताबिक जून 2013 में महँगाई दर बढ़ कर 9.87% रही है, जबकि मई 2013 में यह दर 9.31% थी।

इस तरह खुदरा महँगाई दर में लगातार तीन महीने की गिरावट के बाद बढ़ी है।
माह-दर-माह आधार पर शहरी क्षेत्रों में खुदरा महँगाई दर 9.65% से बढ़ कर 10.13% रही है। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में भी खुदरा महँगाई दर 8.98% से बढ़ कर 9.63% रही है।
जून 2013 में खाद्य कीमतें बढ़ कर 11.84% हो गयी है, जबकि मई 2013 में यह 10.65% दर्ज हुई थी। 
सब्जियों और दालों की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। इस दौरान सब्जियों के दाम पिछले महीने की तुलना में 9.8% से बढ़ कर 14.55% रहे हैं। 
जून 2013 में अंड़ों, माँस और मछली के दाम भी 12.52% से बढ़ कर 12.69% रहे हैं। (शेयर मंथन, 13 जुलाई 2013)
  

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!